अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में दिनांक 07.10.2024 को थानाध्यक्ष देघाट दिनेश नाथ महंत ने थाना क्षेत्र के ग्राम जौरासी में चौपाल लगाई ।
पुलिस एप की दी जानकारी
जिसमें उन्होंने व्यापार मंडल, सीएलजी सदस्य व अन्य गणमान्य लोगों के साथ मीटिंग की। साथ ही गणमान्य व्यक्तियों से क्षेत्र की समस्याओं के बारे में सुझाव आदि लिये और सभी लोगों से सहयोग की अपील की। इसके अलावा उत्तराखण्ड पुलिस एप, गौरा शक्ति, साईबर अपराध एवं नशे से दूर रहने हेतु जागरुक किया।