अल्मोड़ा: पीएम श्री राइका हवालबाग के इतने विद्यार्थियों का बेस अस्पताल में किया गया स्वास्थ्य परीक्षण, इनका जताया आभार

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज पीएम श्री राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग के 10 विद्यार्थियों एवं 3  शिक्षक शिक्षिकाओं का एक दल विद्यार्थियों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु मेडिकल कॉलेज बेस चिकित्सालय अल्मोड़ा गया।

दी यह जानकारी

इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ कपिल नयाल ने बताया कि कुछ बच्चे अक्सर बीमार रहते थे। जिस कारण उनकी विद्यालय में न्यून उपस्थिति रहती थी। इसलिए इन बच्चों को विशेषज्ञ चिकित्सकों को दिखाने का निर्णय लिया गया एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से इन बच्चों का प्राथमिकता के आधार पर उपचार  करवाने का आग्रह किया गया। इस हेतु वाहन किराया, विभिन्न परीक्षणों हेतु व्यय, दवा एवं जलपान व्यय सहित समस्त व्यय अमेरिका में कार्यरत व डुबकिया अल्मोड़ा निवासी मनोज बिष्ट ने वहन किया।

रहें उपस्थित

इस दल में कमलेश जोशी ,भगवत सिंह बगडवाल एवं सुनीता बोरा उपस्थित रहें।