आज का राशिफल, आज क्या कहते हैं सभी राशियों के ग्रहों के चाल, पढ़िए भविष्यफल

आज 23 नवंबर 2024 है। आज शनिवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : आज का दिन आपका खुशियों से भरा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान रह सकते हैं। व्यापार में नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। तरक्की के योग बन रहे हैं। रोजगार मे तरक्की मिलेगी। नौकरी के रास्ते खुलेंगे।

वृषभ (TAURUS) : आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। किसी बात को लेकर परिवार में मतभेद की स्थिति निर्मित होगी।

मिथुन (GEMINI) : आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। भविष्य को लेकर आपको कुछ इन्वेस्टमेंट करने होंगे। संतान के करियर को लेकर यदि कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी। आपको किसी पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में ध्यान देने की आवश्यकता है। परिजनों के साथ आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।

कर्क (CANCER) : आज के दिन आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। तरक्की के योग बन रहे हैं। परिवार में अच्छा माहौल रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

सिंह (LEO): आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके कामों को एक नई दिशा मिलेगी। आध्यात्म के प्रति आपकी काफी रुचि रहेगी। यदि आप कोई रूपए पैसे का लेनदेन करें, तो उसमें पूरी लिखा पढ़ी करके करें, क्योंकि आपके साथ कोई धोखा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको प्रमोशन मिल सकता है।

कन्या (VIRGO) : आज का दिन आपके लिए समस्याओं से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। आपको बुद्धि व विवेक से निर्णय लेने होंगे, जो युवा रोजगार की तलाश कर रहे हैं, उन्हें कोई अच्छा अवसर हाथ लगेगा। आपको गलत खान-पान के कारण पेट संबंधित समस्या हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें। परिवार में खुशखबरी आएगी।

तुला (LIBRA) : आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने के लिए रहेगा। बैंकिंग क्षेत्रों से जुड़े लोगों को ध्यान देना होगा। बिजनेस में आपको कुछ चुनौती आएंगी, लेकिन आपको उनसे घबराने की आवश्यकता नहीं है। आर्थिक मामलो में आज आपके सामने आय के नए स्रोत खुलेंगे और पुराने निवेशों से भी आपको लाभ होगा। छात्रों को प्रतियोगिता में आज सफलता मिलेगी।

वृश्चिक (SCORPIO) : आज का दिन मिलाजुला रहेगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपको संतान पक्ष से भी कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। आज आप अपने कार्यक्षेत्र में कुछ नई तकनीक अपनाकर भी लाभ पा सकते है। आज आपको जीवनसाथी का भरपूर सहयोग और सानिध्य मिल रहा है।

धनु (SAGITTARIUS) : आज का दिन आपका मिलाजुला रहेगा। दिन का पहला भाग आपके लिए अधिक अनुकूल रहेगा लेकिन सेहत के प्रति आपको सजग रहना होगा। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन अच्छा रहेगा। मित्रों से भी आपको आज सहयोग मिल सकता है। आपका कोई सोचा हुआ काम आज पूरा हो सकता है, जिसकी आपको खुशी होगी।

मकर (CAPRICORN) : आज का दिन मिलाजुला रहेगा। शिक्षा प्रतियोगिता में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। आज आप अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। आर्थिक मामलो में आज आप कुछ बचत योजना के बारे में भी विचार करेंगे। नौकरी के रास्ते खुलेंगे।

कुम्भ (AQUARIUS) : आपको आज पारिवारिक जीवन में खुशी मिलेगी। मित्रों और संबंधियों से मिलने का संयोग बन सकता है। अगर आप प्रॉपर्टी में निवेश करना चाह रहे हैं तो उसके लिए आज का दिन अच्छा है। बच्चे आपके बीमार चल रहे हैं तो आज उनकी सेहत में सुधार दिखेगा। परिवार में नयी खुशियां दस्तक देंगी।

मीन (PISCES) : आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में काफी मेहनत करनी होगी। आप आज लंबे समय से रुके हुए काम को पूरा करने का प्रयास करेंगे। ससुराल पक्ष से आज आपको धन लाभ होगा। अगर आपका अपने परिवार के किसी सदस्य के साथ कोई तनाव चल रहा है तो वह आज खत्म हो जाएगा। सेहत का ध्यान रखें।