हल्द्वानी: सिटी फॉरेस्ट में अब 12 साल तक के स्कूली बच्चों को मिलेगी यह सुविधा, एक क्लिक में पढ़िए

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में सिटी फॉरेस्ट में अब 12 साल तक के स्कूली बच्चों के लिए निःशुल्क एंट्री की सुविधा होगी।

मिलेगी निशुल्क एंट्री

जानकारी के अनुसार अब तक सिटी फॉरेस्ट में वयस्कों के लिए 20‌ रूपए और बच्चों के लिए 10 रूपये का प्रवेश शुल्क था। लेकिन अब 12 साल तक के बच्चों को निशुल्क भ्रमण का लाभ मिलेगा। इस पहल से बच्चों को प्रकृति व वन्य जीवन, दुर्लभ पौधों और जैव विविधता को जानने का मौका मिलेगा। इस संबंध में कुछ दिनों पहले हल्द्वानी रेंज के रेंजर आनंद कुमार ने जानकारी दी है।