उत्तराखंड मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया जेट स्ट्रीम का अलर्ट, पहाड़ी क्षेत्रों में बदलेगा मौसम

उत्तराखंड में मौसम शुष्क हो गया है और चटख धूप कड़ाके की ठंड से राहत दे रही है। सुबह शाम की ठंड लोगों की परेशानी बढ़ा रही है।

उत्तराखंड में आज का मौसम-

मौसम विभाग ने आज पहाड़ी जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान बर्फ पिघलने और हिमस्खलन की आशंका है। इसके अलावा उत्तराखंड राज्य में बढ़ते हुए तापमान को लेकर जेट स्ट्रीम अलर्ट जारी कर दिया गया है। शीतकाल में भी बढ़ते तापमान के कारण राज्य में हिमखंड पिघलने और हिमस्खलन को लेकर चेतावनी दी गई है। खासकर पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान में अप्रत्याशित वृद्धि हो सकती है।

अल्मोड़ा में धूप के आसार

अल्मोड़ा जिले में सुबह शाम की ठंड कंपा देने वाली पड़ रही है। बीते शुक्रवार को सुबह से ठंड रही और दोपहर में हल्की धूप रही । आज धूप के साथ मौसम में बदलाव के आसार जताए गये है।