आज 07 जनवरी 2025 है। आज मासिक दुर्गाष्टमी है। मासिक दुर्गाष्टमी हर महीने के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाई जाती है। इस दिन मां दुर्गा की विशेष पूजा की जाती है।
यह रहेगा शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, पौष माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि 06 जनवरी 2025 को शाम 06 बजकर 23 मिनट पर शुरू होगी और 07 जनवरी को दोपहर 04 बजकर 26 मिनट पर समाप्त होगी। मासिक दुर्गाष्टमी की पूजा मध्य रात्रि में की जाती है। ऐसे में मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत मंगलवार, 07 जनवरी को किया जाएगा।
जानें पूजा विधि
आज सुबह स्नान आदि कर मंदिर की साफ सफाई करें। माता दुर्गा का जलाभिषेक करें। मां दुर्गा का पंचामृत सहित गंगाजल से अभिषेक करें। अब माता को लाल चंदन, सिंदूर, शृंगार का समान और लाल पुष्प अर्पित करें। मंदिर में घी का दीपक प्रज्वलित करें। पूरी श्रद्धा के साथ माता दुर्गा की आरती करें। माता को भोग लगाएं। अंत में क्षमा प्रार्थना करें।