अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान जारी है।
पुलिस की कार्यवाही
इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा जगदीश चन्द्र देउपा व एसओजी प्रभारी भुवन जोशी के नेतृत्व में कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस व एसओजी टीम द्वारा दिनांक- 07.01.2025 को संयुक्त चैकिंग के दौरान गंगानाथ मंदिर, एनटीडी के पास एक युवक अंकित उपाध्याय उम्र- 24 वर्ष पुत्र बसन्त बल्लभ उपाध्याय निवासी नंदी गांव, कठपुडियाछीना जनपद बागेश्वर हाल एनटीडी अल्मोड़ा के कब्जे से 12.13 ग्राम स्मैक बरामद होने पर अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए कोतवाली अल्मोड़ा में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई। स्मैक की कीमत 3,63,900 रूपये बताई है।
आपराधिक इतिहास
मु0अ0सं0- 54/21 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत।
एसओजी/कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस टीम रहीं शामिल
1. अपर उ0नि0 जयपाल सिंह- कोतवाली अल्मोड़ा
2. कानि0 विमल टम्टा- कोतवाली अल्मोड़ा
3. कानि0 राकेश भट्ट –एसओजी अल्मोड़ा
4. कानि0 राजेश भट्ट-एसओजी अल्मोड़ा
5. कानि0 इरशाद उल्ला-एसओजी अल्मोड़ा