उत्तराखंड: दीजिए बधाई: 16वीं सीनियर नेशनल मिस्टर इंडिया प्रतियोगिता में सानिध्य बिष्ट ने किया कमाल,  जीता गोल्ड मेडल

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल के मूल निवासी व देहरादून के राजेश्वरी पुरम के रहने वाले मिस्टर उत्तराखंड सानिध्य बिष्ट ने गोल्ड मेडल जीता है।

गोल्ड मेडल जीत प्रदेश का नाम किया रोशन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने इससे पहले मिस्टर उत्तराखंड का खिताब जीता था। 16वीं सीनियर नेशनल मिस्टर इंडिया प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें उन्होंने गोल्ड मेडल जीता है। उन्होंने 100 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीता। 14 से 16 जनवरी तक कर्नाटक में यह प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें पूरे देश के खिलाड़ी शामिल हुए।