उत्तराखंड: UKSSSC ने सहायक अध्यापक की लिखित परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों के लिए जारी किया यह कार्यक्रम, देखें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा माध्यमिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत सहायक अध्यापक एल०टी० हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत, गणित, विज्ञान, सामान्य, व्यायाम, गृहविज्ञान, वाणिज्य, संगीत, कला, उर्दू, विषय की लिखित प्रतियोगी परीक्षा दिनांक 18-08-2024 को आयोजित की गई।

जारी की यह जानकारी

जिसमें उक्त लिखित परीक्षा के आधार पर आयोग की विज्ञप्ति परीक्षा (गोपन)/413/2024-25 दिनांक 10-01-2025 के द्वारा विषयवार चयनित अभ्यर्थियों के अभिलेखों की सन्निरीक्षा (Scrutiny) दिनांक 13-01-2025 से 28-01-2025 तक कार्यक्रम जारी किया गया है।