मार्च का महीना है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह-शाम ठंड जारी है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में मौसम पल-पल बदल रहा है। उत्तराखंड में मैदानी क्षेत्रों में आसमान साफ है और तेज धूप खिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में रविवार को ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। आगामी सोमवार से ज्यादातर पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक से लेकर मुख्यत: बादल छाये रहने की आशंका है। ऊंचाई वाले इलाकों में हल्के हिमपात और बूंदाबांदी हो सकती है।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश के आसार हैं। वहीं मौसम में बदलाव के साथ सुबह-शाम ठंड पड़ रही है।