अल्मोड़ा: 12 दिवसीय ईडीपी कार्यक्रम का समापन, छात्र-छात्राओं ने साझा किए अपने अनुभव

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में राजकीय महाविद्यालय शीतलाखेत में बुधवार को 12 दिवसीय ईडीपी कार्यक्रम का समापन हो गया है।

रखें यह विचार

इस अवसर पर ईडीपी की डेली कॉर्डिनेटर कुसुम जोशी द्वारा इन 12 दिनों की यात्रा का संक्षिप्त वर्णन दिया गया। महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए और अपने अनुभवों को साझा किया।‌कार्यक्रम में डीपी नोडल अधिकारी डॉ वसुंधरा लसपाल द्वारा धन्यवाद ज्ञापन दिया गया। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है और इससे उनके आत्मविश्वास और आत्मसम्मान में वृद्धि एवं आवश्यक कौशल और ज्ञान का विकास होगा। उन्होंने अपने अनुभव और ज्ञान को छात्रों के साथ साझा किया और उन्हें भविष्य में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

रहें उपस्थित

इस अवसर पर डॉ सीमा प्रिया, अनुज कुमार, कमल सिंह बनकोटी, विनोद रतन, हेमंत सिंह मनराल, व महाविद्यालय की छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।