उपलब्धि: भारतीय रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक हुए सम्मानित, मिला “द फ्रेड डैरिंगटन अवॉर्ड”

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। भारतीय रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक को सम्मानित किया गया है।

ब्रिटेन में आयोजित हुआ कार्यक्रम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें उनकी रेत कला में योगदान के लिए “द फ्रेड डैरिंगटन अवॉर्ड” से सम्मानित किया गया है। ब्रिटेन के वेमाउथ शहर में सैंडवर्ल्ड 2025 इंटरनेशनल सैंड आर्ट फेस्टिवल आयोजित हुआ। जिसमे उन्हे यह सम्मान प्रदान किया गया। इस खास मौके पर सुदर्शन पटनायक ने भगवान गणेश की 10 फुट ऊंची रेत मूर्ति बनाई थी जिसमें उन्होंने खास विश्व शांति का संदेश दिया। पद्म श्री सम्मानित सुदर्शन पटनायक अब तक दुनिया भर में 65 से अधिक अंतरराष्ट्रीय सैंड आर्ट चैंपियनशिप और फेस्टिवल्स में प्रतिभाग कर चुके हैं।

किया गया सम्मानित

रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया कि यह कार्यक्रम मशहूर ब्रिटिश रेत कलाकार फ्रेड डैरिंगटन की 100वीं जयंती के मौके पर आयोजित किया गया था। जिसमे इसी खास अवसर पर उनके नाम पर यह नया पुरस्कार शुरू हुआ है। आयोजकों ने बताया कि यह पहली बार है जब यह प्रतिष्ठित पुरस्कार किसी भारतीय कलाकार को प्रदान किया गया है।