नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। पर्यटन नगरी नैनीताल में सोशल मीडिया पर यातायात जाम की फर्जी फोटो और वीडियो वायरल कर आमजन में भ्रम फैलाने का मामला एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के संज्ञान में आते ही तत्काल कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिए गए।
किया चालान
इसी क्रम में जब वीडियो/फोटो की जांच हुई तो स्पष्ट हुआ कि यह वीडियो पूरी तरह से भ्रामक एवं तथ्यहीन है, जिसे कमलेश सिंह असगोला निवासी पहाड़पानी, थाना मुक्तेश्वर द्वारा सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया था। जिसके हम थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर कमित जोशी द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त यूजर कमलेश के विरुद्ध उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के अंतर्गत ₹10,000 का चालान किया गया।
आमजन से अपील
साथ ही आमजन से अपील की सोशल मीडिया का उपयोग सोच-समझकर और जिम्मेदारी के साथ करें। किसी भी प्रकार की अपुष्ट या भ्रामक जानकारी साझा करने से पूर्व उसकी सत्यता अवश्य जांचें। जनपद की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुँचाने वाले किसी भी कृत्य को कदापि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।