अल्मोड़ा: क्वारब समस्या से जनता परेशान, कारोबारियों का व्यापार चौपट- विधायक मनोज तिवारी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में बीते कल बुधवार को कांग्रेस विधायक मनोज तिवारी ने एक प्रेस वार्ता की।

परेशानी का सबब बन रहीं क्वारब

जिसमे उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा-हल्द्वानी एनएच पर क्वारब परेशानी का सबब बन रहीं हैं। विधायक ने कहा कि क्वारब समस्या से एक तरफ अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़ की जनता परेशान है। कारोबारियों का व्यापार चौपट हो गया है। पर्यटन कारोबार 25 फीसदी रह गया है। उन्होंने कहा कि दूसरी ओर जिम्मेदार कभी पहाड़ी की जांच पूरी करने तो कभी ट्रीटमेंट के लिए बजट स्वीकृत होने की बात कहकर जनता को गुमराह कर रहा है। आगे कहा कि मानसून सिर पर है। बारिश के दौरान कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। ऐसे में अभी तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस विकल्प नहीं तलाशा गया है।

किया यह ऐलान

जिस पर उन्होंने ऐलान किया है कि आगामी 22 मई को वह डीएम कार्यालय का घेराव करेगी।

रहें मौजूद

इस मौके पर प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, सुशील साह, भैरव गोस्वामी आदि लोग मौजूद रहे।