मई का महीना है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह-शाम ठंड जारी है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में आज मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने की आशंका जताई है। मौसम विभाग ने एक बार फिर कई पहाड़ी और मैदानी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। प्रदेश में 26 मई तक बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से आज शुक्रवार को बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है। देहरादून, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल, उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी, पौड़ी में दोपहर पौने दो बजे, अपराह्न तीन बजे और शाम पौने छह बजे अलर्ट दिया गया। कहा गया कि अगले तीन घंटे यहां मौसम की गतिविधियां तेज होंगी।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज बारिश के आसार हैं। वहीं अब मौसम में बदलाव होने लगा है। गर्मी में इजाफा होने लगा है।