अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान जारी है।
पुलिस का जागरूकता अभियान
इसी क्रम में निरीक्षक जानकी भण्डारी थानाध्यक्ष महिला थाना अल्मोड़ा के नेतृत्व में महिला पुलिस टीम अपर उ0नि0 तनुजा ह्यांकी, म0कानि0 इंदिरा भट्ट जोशी, म0कानि0 द्रौपदी सुयाल, म0कानि0 रजनी जोशी द्वारा ग्राम तल्ला बल्टा में जागरूकता अभियान चलाया। जिसमे गांव की महिलाओं व अन्य लोगों को साइबर अपराधों जैसे डिजिटल अरेस्ट, ओटीपी स्कैम, एटीएम फ्रॉड, अन्जान लिंक, फिसिंग आदि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देकर बचाव के उपाय व हेल्प लाइन नं0 1930 के बारे में जानकारी दी गई। इसके अलावा डायल 112,महिला हेल्पलाईन नं0 1090, बाल विवाह के दुष्परिणाम, महिला अपराध व नये आपराधिक कानूनों में महिला सुरक्षा के लिये किये गये प्रावधानों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी दी। यातायात नियमों की भी जानकारी दी।