हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने तहसील सहित सभी विभागों में ऑनलाइन साइटों के बार बार खराब होने की शिकायत आज जिलाधिकारी से की है।
डीएम को लिखा पत्र
इस संबंध में आज देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने जिलाधिकारी नैनीताल वंदना सिंह को पत्र लिख कर समस्या के निदान की मांग की है। बताया कि तहसील सहित अधिकांश विभागों में ऑनलाइन साइटों के बार बार खराब होने व साइट न चलने की शिकायत मिलती रहती है। जिससे जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इससे आय प्रमाण पत्र, स्थायी आदि दस्तावेज नहीं बन पा रहें हैं। कहा कि ऑनलाइन सिस्टम मजबूत नहीं होगा तो काम कैसे होंगे। मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी भी ऑनलाइन सिस्टम को लागू कर जमीनों की रजिस्ट्री भी ऑनलाइन करने की घोषणा कर चुके है। अगर ऑनलाइन सिस्टम (साइटों ) को दुरुस्त न किया गया तो कई काम रुक जा रहे है। प्राधिकरण, तहसील सहित अन्य विभागों के काम नहीं हो पा रहे हैं।