देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। आईपीएल का समापन तीन जून को हो गया है। जिसके बाद अब भारत के इंग्लैंड के साथ सीरीज मैच होंगे। जून यूंही यह सीरीज शुरू होगी।
जून में शुरू होगी सीरीज
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसी बीच बड़ी खबर सामने आई है। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज 20 जून से शुरू हो रही है। पांच मैचों की यह सीरीज़ 20 जून से हेडिंग्ले में शुरू होगी। जिसमे इस बार सीरीज पटौदी ट्रॉफी के नाम से नहीं खेली जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार होने वाली भारत और इंग्लैंड सीरीज अब पटौदी ट्रॉफी नहीं बल्कि सचिन तेंदुलकर और जेम्स एंडरसन ट्रॉफी के नाम से खेली जाएगी।
2007 से पटौदी ट्रॉफी सीरीज खेली जा रही
रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 2007 से पटौदी ट्रॉफी सीरीज भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही थी। लेकिन पटौदी ट्रॉफी को रिटायर करने का फैसला कर लिया गया है। साथ ही यह आगामी टेस्ट श्रृंखला एक नई ट्रॉफी के लिए खेली जाएगी। इसका नाम दो क्रिकेट दिग्गजों, सचिन तेंदुलकर और जेम्स एंडरसन के नाम पर रखा गया है।