अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज मंगलवार को डीएम की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में एक बैठक आयोजित हुई।
निर्माण कार्यों की प्रगति की ली जानकारी
जिसमें डीएम आलोक कुमार पांडेय ने आगामी बरसात के मौसम को ध्यान में रखते हुए नालों का निर्माण कार्य प्राथमिकता के आधार पर तेजी से कराए जाने के निर्देश दिए। जिससे जलभराव की समस्या से आमजन को राहत मिल सके। डीएम ने निर्देश दिए कि कार्यों में समय सीमा का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता में समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने, समय पर कार्य पूर्ण न होने पर संबंधित ठेकेदार पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने नगर क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति के पाइपों के व्यवस्थित न होने पर भी नाराजगी जताई। साथ ही अधिकारियों को चेतावनी दी कि भविष्य में पानी का संयोजन देते हुए यह सुनिश्चित करें कि पाइप व्यवस्थित रूप से रखे जाएं।
रहें मौजूद
इस बैठक में सीडीओ रामजी शरण शर्मा, अधिशाषी अभियंता सिंचाई खंड मोहन सिंह रावत आदि मौजूद रहे।