आज 13 जुलाई 2025 है। आज रविवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। आज का दिन आपके लिए प्रॉपर्टी के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपका कोई निर्णय अच्छा लाभ देगा। शेयर मार्केट से जुड़े लोग दिल खोलकर निवेश कर सकते हैं। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो सकती हैं। आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। राजनीति में कार्यरत लोगों को सफलता मिलेगी।
वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। आपके लिए कुछ नये संपर्क से लाभ होगा। परस्पर सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपको संतान के करियर में चल रही समस्याओं के लिए कोई अच्छा सुझाव मिल सकता है। नौकरी में कार्यरत लोगों को किसी दूसरी नौकरी का ऑफर आ सकता है। मन प्रसन्न रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।
मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। दिन आपके लिए धन-संपत्ति के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपको किसी कानूनी मामले में भी जीत मिलेगी। दोस्तों के साथ आप कुछ समय पुरानी यादों को साझा करेंगे। आपको अपनी सेहत पर पूरा ध्यान देना होगा। यदि आप किसी काम को लेकर परेशान है, तो उसमें आपके पिताजी की सलाह आपके लिए बेहतर रहेगी। मन प्रसन्न रहेगा।
कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आपकी धार्मिक कार्यों में काफी रूचि रहेगी। धन को लेकर यदि कोई समस्या थी, तो वह भी दूर होती दिख रही है। आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। कार्यक्षेत्र में कोई आपको काम को लेकर सलाह दें, तो आप उस पर अमल बहुत ही सोच विचारकर करें। आज का दिन आपके लिए जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचने के लिए रहेगा। परिवार में खुशियां आएंगी।
सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। आपको अपनी दिनचर्या को बेहतर करने की आवश्यकता है। आप काम को लेकर कोई लापरवाही ना करें, नहीं तो समस्याएं बढ़ सकती हैं। माता-पिता के आशीर्वाद से आपकी कोई रुकी हुए डील फाइनल हो सकती है। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। धन लाभ होगा। मन प्रसन्न रहेगा।
कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। कारोबार में भी आपकी योजनाएं आपको बेहतर लाभ देगी, जिससे टेंशन भी बनी रहेगी। आप अपने कुछ नए उपकरणों को शामिल कर सकते हैं। आपको अपने कामों को थोड़ा ध्यान रखकर निपटाने की आवश्यकता है। आप अपने घर किसी नए वाहन को लेकर आ सकते हैं। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से परिवार में किसी पूजा-पाठ का आयोजन हो सकता है।
तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन फायदेमंद रहेगा। सरकारी योजना में धन लगाना बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। आपको वाहनों का प्रयोग थोड़ा सावधान रहकर करना होगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। नये लोगों से जुड़ाव होगा। धन लाभ होगा। घूमने का प्लान बनेगा।
वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। करियर में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर यदि मतभेद चल रहे थे, तो वह भी दूर होंगे। दोस्तों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा मन प्रसन्न रहेगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। मान सम्मान में वृद्धि होगी।
धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। दिन आपके लिए सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आपके घर किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी हो सकती हैं। आपका पूजा-पाठ में खूब मन लगेगा।
मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। दिन सफलता और तरक्की से भरा होने के योग हैं। दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है, जिससे उनके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। रोजगार को लेकर इधर-उधर भटक रहे लोगों के कोई अच्छा अवसर हाथ लग सकता है। आप किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद के लिए आगे आएंगे।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। दिन आपके लिए आपके आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको अच्छी सफलता मिलेगी, जिससे आपका मन काफी खुश रहेगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी और आपको अपने दिनचर्या को बेहतर बनाए रखने की कोशिश करनी होगी।
मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। दिन भाग्य का साथ दे रहा है। दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर करने वाला है। राजनीति में कार्यरत लोगों को काम निकालने के लिए अपने व्यवहार में मधुरता बनाए रखनी होगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। नये लोगों से जुड़ाव होगा। मन प्रसन्न रहेगा।