अल्मोड़ा: नगर निगम का अतिक्रमण के खिलाफ अभियान, राजपुर भ्यारखोला में हटाया अतिक्रमण, दी यह सख्त हिदायत

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में बीते कल दिनांक 22/7/2025 को नगर निगम अल्मोड़ा द्वारा राजपुर भ्यारखोला में अतिक्रमण हटाया गया। साथ ही अतिक्रमणकर्ताओं को हिदायत दी गई कि अपनी भूमि में ही निमार्ण कार्य करें।

रहें उपस्थित

इस मौके पर अतिक्रमण हटाने में नगर निगम से सहायक नगर आयुक्त लक्ष्मण सिंह, जे० ई० मिनीका टाकुली, कर निरीक्षक धीरज काण्डपाल, पवन पाण्डे, हर्ष अग्रवाल, मनोज मिश्रा, बसंत बल्लभ पाण्डे,संजय, कैलाश,रविन्द्र,आकाश आदि कर्मचारी उपस्थित रहें ।