अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के एचएनबी स्टेडियम स्थित इंडोर बैडमिंटन हाॅल में 24 वीं उत्तराखंड स्टेट जूनियर और सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप आयोजित हो रही है। आज बुधवार को खेल मंत्री रेखा आर्या प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगी।
प्रतियोगिता का आयोजन
जिसके मंगलवार को जिला बैडमिंटन संघ की ओर से आयोजित चैंपियनशिप के क्वालीफार मैच में शटलरों ने अपना दमखम दिखाया। इसमें क्वालिफायर मुकाबले खेले गए। इस चैंपियनशिप में प्रदेश भर से 350 से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शामिल हो रहें हैं। पुरुष एकल मुकाबले में नैनीताल के मानस पंत ने देहरादून के देवेश चौहान को 15-9,15-14 के अंतर से हराया। वहीं देहरादून के देवांश शर्मा ने टिहरी के हार्दिक शर्मा को, देहरादून के रचित ने ऊधमसिंह नगर के अनुराग को और हरिद्वार के शुभम ने देहरादून के मोहित राणा को पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया। अंडर 19 वर्ग के क्वालिफायर मैच में हरिद्वार के शुभम ने देहरादून के यश को 15-7,15-6, टिहरी के शिवांश उनियाल ने देहरादून के निबिल पासवान को 15-10,11-15,15-8 से और ऊधमसिंह नगर के गौरव रौतेला ने अल्मोड़ा के अभिनव टम्टा 15-5,13-15,15-13 के अंतर से हराया।