देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। इस बार 15 अगस्त व 16 अगस्त दोनों दिन श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जा रही है।
भक्तों का उमड़ा सैलाब
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसी क्रम में आज भगवान श्रीकृष्ण की क्रीड़ा स्थल कहे जाने वाले गोकुल महावन स्थित कार्ष्णि उदासीन रमणरेती आश्रम में भी जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। वहीं उत्तर प्रदेश के मथुरा में हर साल भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। श्री कृष्ण का 5252वां जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। इस मौके पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे हैं। यहां सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं।
श्री कृष्ण की झांकियां सजाई
रिपोर्ट्स के मुताबिक मथुरा-वृंदावन सहित उत्तरप्रदेश में जन्माष्टमी का त्योहार रात्रि में 12 बजे के बाद ही खोला जाएगा। इससे पहले सभी मंदिरों में भजन कीर्तन होंगे और भगवान श्री कृष्ण की झांकियां सजाई जाएंगी। इस मौके पर बड़ी संख्या में भक्तों का सैलाब भी उमड़ा है।