सितंबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। आज प्रदेश में मौसम बदलेगा। मौसम विभाग के मुताबिक देहरादून, नैनीताल, चंपावत में भारी बारिश की संभावना है। वहीं पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, अल्मोड़ा, चमोली, पौड़ी समेत अन्य जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। देहरादून के लिए मौसम विभाग ने विशेष अलर्ट जारी किया है। हालांकि मौसम विभाग ने उत्तराखंड के तीन जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। इसमें देहरादून, बागेश्वर और नैनीताल का नाम शामिल है। इन जिलों में गरज के साथ बिजली चमकने और तेज बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज बारिश के आसार हैं। कुछ दिनों से लगातार मौसम में बदलाव जारी है।