उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में जल्द 2100 बेसिक शिक्षकों की नई भर्ती की जाएगी।
कहीं यह बात
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने दावा किया है। उन्होंने शैलेश मटियानी पुरस्कार समारोह के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हम हर प्राइमरी स्कूल में दो-दो शिक्षक देने जा रहे हैं। इसके लिए 2100 शिक्षकों की जल्द भर्ती शुरू कर दी जाएगी। इसमें एनआईओएस से डीएलएड करने वाले भी शामिल हो पाएंगे। इसके अलावा एलटी, प्रवक्ता, बीआरसी-सीआरसी के साथ ही माध्यमिक स्कूलों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने कहा कि एलटी के 1500 पदों पर भी भर्ती की जानी है। इसके अलावा बीआरसी और सीआरसी के 1500 पदों पर चयन की प्रक्रिया चल रही है, नियुक्त मिलने ही बीआरसी और सीआरसी में तैनात शिक्षक भी अपने मूल विद्यालयों में लौट आएंगे। माध्यमिक स्कूलों में प्रवक्ता के 825 पदों पर भर्ती का अधियाचन आयोग को भेजा जा चुका है। साथ ही माध्यमिक स्कूलों में खाली पड़े 2500 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती के लिए टेंडर हो चुके हैं। आउटसोर्स के माध्यम से यह भर्ती की जा रही है।