उत्तराखंड: IMA में कैडेट की स्विमिंग पूल में डूबने से मौत, स्पेशल कमीशंड आफिसर के लिए हुआ था चयन

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उन्होंने के देहरादून में स्थित प्रतिष्ठित भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए ) से जुड़ी खबर सामने आई है।

की जा रही जांच

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां सैन्य प्रशिक्षण के दौरान एक कैडेट की स्विमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक सामने आई जानकारी के अनुसार घटना बुधवार शाम की है।‌ 33 वर्षीय कैडेट बालू एस केरल के तिरुवनंतपुरम का रहने वाले थे। स्पेशल कमीशंड आफिसर के लिए उनका चयन हुआ था। जो आईएमए में सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे थे। पर तैराकी प्रशिक्षण के दौरान स्विमिंग पूल में डूबने से उनकी मृत्यु हो गई। उन्हें तुरंत चिकित्सीय सहायता के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि इस मामले की जांच अकादमी प्रबंधन द्वारा की जा रही है।