नैनीताल: स्नातक स्तरीय परीक्षा का आयोजन, एसएसपी ने स्वयं लिया सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में आज उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित विभिन्न विभागों की स्नातक स्तरीय लिखित प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित हुई।

परीक्षा का आयोजन

इस मौके पर एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा स्वयं नैनी वैली, सेंट पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, क्वीन पब्लिक स्कूल सहित अन्य परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लेकर ड्यूटीरत पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
👉 परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी। सभी पुलिस कर्मियों को अलर्ट मोड पर रहकर अपनी ड्यूटी करने के कड़े निर्देश दिए गए थे।
👉 सघन चेकिंग अभियान के तहत परीक्षार्थियों को DFMD, HHMD व फ्रिस्किंग प्रक्रिया पूर्ण की जा रही है। परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस और किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के प्रवेश पर सख्त रोक लगाई गई।
👉 जनपद एलआईयू एवं एसओजी लगातार सक्रिय रहकर संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर बनाए। साथ ही, परीक्षा केंद्रों के भीतर CCTV कैमरों एवं वीडियो निगरानी की विशेष व्यवस्था की गई है।
SSP नैनीताल के सख्त निर्देशों पर नोडल अधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा समय-समय पर केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई।