उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के हरिद्वार लक्सर में ग्राम टांडा महतोली में सोमवार को स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया।
शिविर का आयोजन
इस शिविर में 100 से अधिक ग्रामीणों ने विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर का संचालन मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रफी की देखरेख में किया गया। इस दौरान नर्सिंग अधिकारी गिरीश चंद्र, सुपरवाइजर अरविंद, सीएचओ सुबोध चमोली, एएनएम रीना, आरबीएसके टीम से डॉ. दुष्यंत उपस्थित रहे। शिविर में ग्रामीणों को सामान्य स्वास्थ्य जाँच, महिला स्वास्थ्य परामर्श, टीकाकरण और आवश्यक दवाइयों का वितरण जैसी सेवाएँ उपलब्ध कराई गई।
दिया योगदान
चंदन डायग्नोस्टिक लैब द्वारा मरीजों की निःशुल्क पैथोलॉजी जांच की गई। कार्यक्रम में आशा कार्यकर्तियो आबिदा, पूनम, प्रेरणा, रोशनी, पिंकी, दीपा, वंदना और संतलेश ने भी सक्रिय योगदान दिया।
प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तराखंड नर्सेज सर्विसेज एसोसिएशन (नर्सिंग अधिकारी), सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्सर ने कहा कि
👉 “स्वस्थ नारी ही सशक्त परिवार और सशक्त समाज की नींव है। जब नारी स्वस्थ होगी, तभी परिवार और राष्ट्र मज़बूत बन पाएंगे।”
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रफी ने कहा कि—
👉 “स्वास्थ्य हमारी सबसे बड़ी पूँजी है। नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, स्वच्छता और संतुलित आहार को अपनाकर हम न केवल बीमारियों से बच सकते हैं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी एक स्वस्थ भविष्य सुनिश्चित कर सकते हैं।”