बागेश्वर: चरस तस्कर के भागने का मामला, एसपी ने की सख्त कार्रवाई, थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, एक हेड कांस्टेबल और चार कांस्टेबल निलंबित

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर में एसपी चंद्रशेखर आर घोड़के ने सख्त कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर किया है। साथ ही एक हेड कांस्टेबल और चार कांस्टेबल को निलंबित किया है।

एसपी की कार्यवाही

यह कार्यवाही पुलिस अभिरक्षा से चरस तस्कर के भागने के मामले में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार विगत 17 सितंबर को कपकोट पुलिस चरस के साथ पकड़े गए दो आरोपियों को न्यायालय में पेशी के लिए ला रही थी। झटक्वाली के पास एक रपटे पर वाहन की रफ्तार धीमी हुई तो दोनों कूद कर भाग गए। एक आरोपी साहिल को पुलिस ने मौके से पकड़ लिया जबकि दूसरा आरोपी रोहित कुमार अभी भी फरार है। जिसकी तलाश की जा रही है। इस मामले में अब एसपी घोडके ने जिम्मेदार पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष खुशवंत सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। वरिष्ठ आरक्षी दलजीत सिंह, आरक्षी महेश डंगवाल, राधेश्याम लोहनी, महेश डंगवाल, अशोक कुमार और नवीन सिंह को निलंबित कर दिया है। वहीं सीओ अजय लाल साह को मामले की विभागीय जांच की जिम्मेदारी सौंपी है।