बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर में राज्य स्तरीय आमंत्रण बाक्सिंग प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को डीएम ने सम्मानित किया।
किया गया सम्मानित
राज्य स्तरीय आमंत्रण बाक्सिंग प्रतियोगिता में बागेश्वर के खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण व एक सिल्वर व चार कांस्य पदक जीते। पिथौरागढ़ में 24 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक आयोजित राज्य स्तरीय आमंत्रण बाक्सिंग प्रतियोगिता में बागेश्वर के गोकुल कुमार व भूमिका बसेड़ा ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया जबकि शुभम जोशी ने सिल्वर पदक प्राप्त किया। इसके अलावा मन्नू खेतवाल, पवन देव, प्रियांशु रौतेला व नीरज दानू ने कांस्य पदक प्राप्त किया। खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन पर मंगलवार को जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने विजयी खिलाड़ियों को सम्मानित किया।