बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर जिले में जल्द कोट गधेरे पर पैदल पुल का निर्माण कराया जाएगा।
जल्द होगा निर्माण कार्य पूरा
मिली जानकारी के अनुसार आपदा प्रभावित कनलगढ़घाटी के नान कन्यालीकोट के ग्रामीणों को इससे राहत मिलेगी। इसके लिए पुल का ढांचा बनाने के लिए लोनिवि ने कवायद शुरू कर दी है। दरअसल ग्रामीणों की मांग के बाद गधेरे में 18 मीटर के आरसीसी पैदल पुल के निर्माण को स्वीकृति मिली थी। पुल का एबटमेंट पूर्व में बन चुका है। अब पुल का ढांचा बनाने के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू हो गई है। बताया कि 55 लाख रुपये की लागत से पुल का निर्माण कार्य होगा। जिसमें पूर्व में 25 लाख रुपये से पुल का एबटमेंट बन चुका है। अब 30 लाख रुपये की लागत से पुल का ढांचा बनाने की कवायद चल रही है।