नैनीताल: वन्य प्राणी सप्ताह के तहत खास पहल: बच्चों और बुजुर्गों को हफ्तेभर तक चिड़ियाघर का कराया जाएगा निशुल्क भ्रमण

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में वन्य प्राणी सप्ताह के अवसर पर खास पहल की शुरुआत की गई है।

कराया जाएगा निशुल्क भ्रमण

इसके तहत नैनीताल चिड़ियाघर प्रबंधन की ओर‌ से बच्चों और बुजुर्गों को हफ्तेभर तक चिड़ियाघर का निशुल्क भ्रमण कराया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में प्राणी उद्यान के निदेशक आकाश गंगवार ने बताया कि यह कार्यक्रम 8 अक्तूबर तक जारी रहेगा। इसके तहत जू परिसर में विभिन्न रोचक और शैक्षिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इनमें क्विज, भाषण प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता और मिनी मैराथन जैसे कार्यक्रम शामिल हैं। चिड़ियाघर प्रबंधन ने सभी से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।