अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पीएम श्री राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग में एक्सपर्ट टॉक कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम का आयोजन
इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं एक्सपर्ट, प्रोफेसर विजया ढौंडियाल रही। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों से अच्छी आदतों का विकास कर मानसिक स्वास्थ्य को ठीक रखने को कहा। उन्होंने स्मार्टफोन के बढ़ते उपयोग से बच्चों के मन पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभाव के बारे में भी बताया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ कपिल नयाल ने विद्यार्थियों से मुख्य अतिथि द्वारा बताई गई बातों को आत्मसात करने को कहा। उन्होंने इस प्रकार के कार्यक्रमों को विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभदायक बताया। सुनीता बोरा ने विद्यालय की आख्या का वाचन किया।
रहें उपस्थित
कार्यक्रम में एसएमसी अध्यक्ष रविंद्र सिंह मुस्युनी, पीटीए अध्यक्षा गंगा देवी,प्रमोद पांडे, कमलेश जोशी, भगवत सिंह बगडवाल,सुनीता बोरा, भावना वर्मा, हिमांती टम्टा,योगिता तिवारी,रेखा आर्या, तृप्ति बोरा उपस्थित रहें।कार्यक्रम का संचालन संजय पांडे ने किया।