उत्तराखंड: शिक्षा विभाग में 04 वरिष्ठ अधिकारियों को मिली पदोन्नति, देखें नाम व आदेश

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत कार्यरत चार वरिष्ठ अधिकारियों को अपर शिक्षा निदेशक पद पर पदोन्नति दी गई है।

आदेश जारी

विद्यालयी शिक्षा विभाग के अन्तर्गत उत्तराखण्ड राज्य शैक्षिक (प्रशासनिक संवर्ग) सेवा में अपर शिक्षा निदेशक के रिक्त पदों के सापेक्ष पदोन्नति किए जाने के संबंध में कार्मिक एवं सतर्कता विभाग उत्तराखण्ड शासन के अर्द्धशासकीय पत्र संख्या-339421, दिनांक-21.10.2025 द्वारा उपलब्ध करायी गयी विभागीय पदोन्नति समिति की संस्तुति के क्रम में संयुक्त शिक्षा निदेशक / समकक्ष पद (वेतनमान 123100-215900, लेवल-13) पर कार्यरत निम्नवत् तालिका में अंकित अधिकारियों को अपर शिक्षा निदेशक (वेतनमान 131100-216600, लेवल-13 ‘क’) के पद पर कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से पदोन्नत किए जाने की एतद्द्वारा श्री राज्यपाल सहर्ष स्वीकृति प्रदान करते हुए उनके नाम के सम्मुख स्तम्भ-04 में उल्लिखित तैनाती स्थल पर पदस्थापित / तैनात किया गया है।