नैनीताल: पुलिस अधिकारियों से रूबरू हुए एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी., टीमवर्क के साथ कार्य करने के लिए किया प्रेरित

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले के नवनियुक्त एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने जनपद का आगमन के उपरांत कार्यभार ग्रहण किया।

दिए यह निर्देश

इस मौके पर उन्होंने जनपद पुलिस के राजपत्रित अधिकारियों थाना/चौकी/शाखा प्रभारी के साथ गोष्ठी का आयोजन किया। साथ ही सभी से रूबरू होकर थाना एवं चौकी प्रभारी के साथ थाने में आने वाले शिकायतकर्ताओं पर्यटकों एवं जनमानस से विनम्र पूर्ण व्यवहार एवं कर्तव्य निष्ठता के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया। सभी प्रभारी को अपने अधीनस्थ कर्मियों की समस्याओं को सुनकर निस्तारण करने एवं सभी पुलिस अधिकारियों को साथ लेकर टीमवर्क के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया ध्येय वाक्य मित्रता, सेवा एवं सुरक्षा को चरितार्थ करने के लिए पूरे मनोयोग से काम करने की प्रेरणा देते हुए कहा कि जो पुलिस अधिकारी कर्मचारी अच्छा काम करेगा उसे सम्मानित किया जाएगा और जो गलत काम करेगा उसे किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही उन्होंने पत्रकारों से वार्ता भी की। जनपद के संभ्रांत नागरिकों, व्यापारिक संगठनों, सामाजिक संस्थाओं तथा विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों से रूबरू हुए। एसएसपी नैनीताल ने उपस्थित लोगों की समस्याओं, सुझावों व अपेक्षाओं को ध्यानपूर्वक सुना तथा सभी को यह विश्वास दिलाया कि नैनीताल पुलिस सदैव जनता की सेवा एवं सुरक्षा के लिए तत्पर रहेगी।

रहें मौजूद

इस गोष्ठी के दौरान डॉ जगदीश चंद्र एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल, मनोज कत्याल एसपी हल्द्वानी, दीपशिखा अग्रवाल सीओ लालकुआं, नितिन लोहनी सिटी हल्द्वानी, सुमित पांडे सीओ रामनगर, अमित कुमार सीओ नैनीताल, हरकेश सिंह प्रतिसार निरीक्षक, ज्ञानेंद्र शर्मा निरीक्षक अभिसूचना, राजकुमार बिष्ट प्रतिसार निरीक्षक पुलिस दूरसंचार, थाना प्रभारी, शाखा प्रभारी तथा पुलिस कर्मी मौजूद रहे।