अल्मोड़ा: हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बूढ़ी दिवाली (ईगास) पर्व, बच्चों ने की आतिशबाजी, घरों में बनें विभिन्न पकवान

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में आज बूढ़ी दिवाली (ईगास) का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

बच्चों ने की आतिशबाजी

इस मौके पर बच्चों ने आतिशबाजी करने के साथ रंगोली आदि बनाई। वहीं बड़ों ने मन्दिरों में पूजा-अर्चना की। वहीं एकादशी पर्व पर महिलाओं ने व्रत लिया और आंगन में तुलसी की पूजा की। महिलाओं ने घरों में विभिन्न पकवान बनाये गये। छोटे बच्चों में बूढ़ी दिवाली को लेकर खाफी उत्साह देखा गया। वहीं, महिलाओं ने घर के आंगन में बने ओखल में सूपे और मूसल की पूजा अर्चना कर खुशहाली की कामना की। शाम को अंधेरा होते ही लोगों ने घरों में दीपक जलाए गए। बूढ़ी दिवाली पर लोगों ने एक दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दी। साथ ही जमकर आतिशबाजी भी की।