अल्मोड़ा: नगर निगम के पार्षदों ने पार्किंग स्थल में निर्माण कार्य का निरीक्षण कर उठाए गुणवत्ता पर सवाल, जिला प्रशासन से जांच की उठाई मांग

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में आज शनिवार को नगर निगम के‌ पार्षदों ने पार्किंग स्थल में निर्माण कार्य का निरीक्षण कर गुणवत्ता पर सवाल उठाए।

की यह मांग

जिस पर उन्होंने आरोप लगाया कि लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद पार्किंग का निर्माण मानकों के अनुरूप नहीं किया गया है। पार्षदों ने निरीक्षण के दौरान पाया कि फर्श से सीमेंट की परतें उखड़ चुकी हैं। वहीं फर्श पर सरिया नजर आ रही है और प्लास्टर जगह-जगह से झड़ने लगा है। इससे स्पष्ट होता है कि निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया है। उन्होंने कहा कि पार्किंग की छत पर शेड की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। जिससे वाहन धूप और वर्षा दोनों में खुले में खड़े रहते हैं। वाहनों की सुरक्षा को लेकर अग्निशमन उपकरण भी नहीं हैं। इसके साथ ही वर्षा जल निकासी के लिए बनाई गई नालियां भी पूरी तरह जाम पड़ी हैं। मामले में जिला प्रशासन से कार्यदायी संस्था और ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग की।

रहें मौजूद

इस मौके पर पार्षद अमित साह मोनू, पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, अर्जुन बिष्ट, अभिषेक जोशी, कृष्णा सिंह मौजूद रहे।