नैनीताल: जरूरी सूचना: कल कैंची धाम में इतने बजे बाद ही हो सकेंगे बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन, देखें दर्शन का समय

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले के भवाली में स्थित विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम में देश दुनिया से श्रद्धालु दर्शन को पहुंचते हैं।

दी यह जानकारी

रोजाना कैंची धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। कैंची धाम वाले बाबा नीब करौरी महाराज के भक्त देश के सभी राज्यों में हैं। इसी बीच कैंची धाम से जुड़ी जरूरी जानकारी सामने आई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के कैंची धाम में आगमन सुरक्षा एवं सुविधा के दृष्टिगत कल दिनांक: 04 नवंबर (मंगलवार) 2025 को कैंची धाम दर्शन दोपहर 12:00 बजे के बाद ही संभव हो पायेगा। जिस पर सभी श्रद्धालुओं एवं आगंतुकों से निवेदन किया है कि मंदिर समिति, पुलिस प्रशासन एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं में सहयोग प्रदान करें व निर्धारित समय के बाद ही दर्शन हेतु पधारें।