अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद अल्मोड़ा की एक मासिक बैठक आयोजित होनी है।
07 नवंबर को होगी बैठक
यह मासिक बैठक आगामी 07 नवंबर को आयोजित होगी। यह बैठक 11:00 बजे नन्दा देवी मंदिर परिसर में होगी। परिषद के अध्यक्ष केशव दत्त पांडे ने बताया कि बैठक में विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की जाएगी। साथ ही पूर्व सैनिकों की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। पूर्व सैनिकों के सुझाव से संबंधित बातों पर चर्चा की जाएगी। इस संबंध में परिषद के अध्यक्ष कैप्टन केशव दत्त पाण्डेय ने सभी पूर्व सैनिको से अपिल की है कि अधिक से अधिक संख्या में आए।