अल्मोड़ा: बाल वैज्ञानिकों ने दिखाया हुनर, विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों के मॉडलों ने किया आकर्षित

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में राजकीय इंटर कॉलेज कमलेश्वर में शुक्रवार को विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित की गई।

मॉडलों की प्रदर्शनी

जिसमें युवा वैज्ञानिकों ने एक से बढ़कर एक मॉडलों की प्रदर्शनी लगाई। विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ प्रधानाचार्य खजान चंद्र कांडपाल ने दीप जलाकर किया। जिसमें प्रधानाचार्य कांडपाल ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में अनुसंधान प्रवृत्ति तथा समस्या-समाधान की भावना विकसित करते हैं। कार्यक्रम में कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण, नवीकरणीय ऊर्जा, जलवायु परिवर्तन, मानव स्वास्थ्य तथा तकनीकी नवाचार से संबंधित अपने नवाचारी मॉडल प्रस्तुत किए।

यह रहें विजेता

जिसमें जल संरक्षण विषय पर खुशी आर्या, हरित ऊर्जा में मनीष, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता में शिवानी, संरक्षण व प्रदूषण निवारण में दीपक, गणितीय प्रतिरूपण में तुषार डंगवाल तथा प्रदूषण नियंत्रण में खुशी तथा सतत कृषि में विशाल बिष्ट तथा रौनक मेहरा प्रथम स्थान पर रहे।

रहें मौजूद

इस मौके पर गणेश जोशी, डा. इन्द्रा बिष्ट, डा. चन्द्र प्रकाश बिष्ट, मोहन चंद्र भट्ट, प्रेमा कैड़ा, ललिता रौतेला, नरेंद्र सिंह बनकोटी, विशाखा रानी, चंद्र शेखर, मनोज जोशी, राम लाल, अंजना नेगी मौजूद रहे।