हल्द्वानी: दीजिए बधाई: 35वीं ऑल इंडिया फुल कॉन्टेक्ट कराटे चैंपियनशिप, हल्द्वानी के पांच खिलाड़ियों ने एक गोल्ड मेडल सहित जीते कुल सात पदक

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में देहरादून के लैंसडाउन में 30 नवंबर को 35वीं ऑल इंडिया फुल कॉन्टेक्ट कराटे चैंपियनशिप आयोजित हुई।

जीते इतने पदक

सात राज्यों के बच्चों ने इस एक दिवसीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। जिसमें हल्द्वानी के पांच खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और मेडल जीते‌। खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण सहित कुल सात पदक अपने नाम किए। हल्द्वानी की टीम ने सबसे ज्यादा पदक जीते। इसमें प्रियांशु ढोलगाई (12-14 वर्ष) ने एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीता। हर्षिता पांडे (12-14 वर्ष) ने रजत पदक जीता। प्रतीक नेगी (9-12 वर्ष) ने दो कांस्य पदक जीते। रामशा मुजाहिद (12-14 वर्ष) ने कांस्य व रोहित कार्की (14-16 वर्ष) ने एक रजत और एक कांस्य पदक जीता।