आज 04 दिसंबर 2025 है। आज गुरूवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आर्थिक मामलों में भाग्य लाभ दिलाएगा। आप किसी पूर्व में किए गए निवेश का लाभ प्राप्त कर पाएंगे। बिजनेस मे आप कुछ नई शुरुआत कर सकते हैं जो आपके भविष्य में लाभ प्रदान करेगा। आपके लिए आज का दिन नौकरी मे कुछ नई संभावनाओं को भी दर्शा रहा है। बिजनेस साझेदारी आपके लिए लाभदायक रहेगी। पैतृक धन संपत्ति का लाभ प्राप्त कर पाएंगे।
वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। परिवार में खुशियां आएंगी। बिजनेस में उम्मीद से बढ़कर लाभ मिलेगा। सुख साधनों की प्राप्ति का भी संयोग बना है। जो जातक वाहन खरीदने के लिए प्रयास कर रहे हैं उनको अपने प्रयास में सफलता मिल सकती है। आपको विदेश स्रोत से भी आज लाभ मिलने का संयोग बना है। आपको आज के दिन भाग्य कोई ऐसी खुशी दे सकता है जिसकी आप लंबे समय से चाहत में हैं। आप किसी मांगलिक और शुभ काम मे भाग ले सकते है। सामाजिक सम्मान और प्रभाव में वृद्धि होगी।
मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। शिक्षा के मामले में भाग्य विशेष रूप से साथ देगा। आपको किसी पुण्य काम में भाग लेने का मौका मिलेगा। कोई चाहत पूरी होने से आपको प्रसन्नता मिलेगी। पारिवारिक जीवन आपका सुखद रहेगा। जो लोग बीमार चल रहे हैं उन जातकों के स्वास्थ्य मे सुधार होगा। आर्थिक लाभ का भी आज अच्छा संयोग बना है। धन लाभ होगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। दिन लाभ और उन्नति प्रदान करने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र मे आप अपनी योजना को बेहतर तरीके से लागू कर पाएंगे। आपको किसी ऐसे स्रोत से आर्थिक लाभ मिलेगा जिससे आप प्रसन्न और हैरान रह जाएंगे। नौकरी में आपका सम्मान और प्रभाव बढेगा। आज शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता पाएंगे। आपको कल सरकारी योजना का भी फायदा मिल सकता है। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उनको आज कोई लाभदायक मौका मिल सकता है।
सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। दिन सुखद और उत्साहवर्धक रहेगा। भाग्य आगे बढ़कर आपको सपोर्ट करेगा। आपकी कोई बड़ी चाहत पूरी हो सकती है। आप काम सुचारू रूप से चलेगा। जो लोग नौकरी में बदलाव के लिए प्रयास कर रहे हैं उनको कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। आपको दोस्तों और सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। कामकाज के सिलसिले में की गई आपकी यात्रा सफल रहेगी। आपको सुख साधन मिलने की खुशी होगी।आर्थिक मामलों में भी दिन आपके पक्ष में रहेगा। धन लाभ होगा।
कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज व्यावसायिक स्थिति में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेंगे। समाज में आपकी प्रसिद्धि भी बढ़ेगी और आपको कोई विशेष सम्मान भी मिल सकता है। अगर आपके मन की कोई इच्छा लंबे समय से पूरी नहीं हो पा रही थी तो वह आज पूरी हो सकती है, जिसे देखकर आपका मन प्रसन्न होगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की तैयारियों को लेकर घरवालों से चर्चा हो सकती है। मन प्रसन्न रहेगा।
तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन फायदेमंद रहेगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। धन में वृद्धि होगी। शाम के समय परिवार वालों के साथ किसी देव स्थान की यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आज आप जो भी कार्य करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। इसलिए आज वही कार्य करने के बारे में सोचें जो आपको अधिक प्रिय है। विद्यार्थियों की शिक्षा के क्षेत्र में आ रही रुकावट आज शिक्षकों के सहयोग से समाप्त होंगी।
वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। विद्यार्थियों को सरकारी परीक्षा में सफलता मिलेगी। आज के दिन शुरू किए गए काम में सफलता मिलेगी और आपकी प्रशंसा होगी। व्यापार के क्षेत्र में आज आप जो भी काम मेहनत और लगन से करेंगे, उससे भरपूर फायदा मिलेगा। आज आपको घर के लंबे समय से रुके हुए काम को पूरा करने के लिए भाई से मदद मिल सकती है। आज आपको संतान की ओर से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। किसी मांगलिक समारोह में शामिल हो सकते हैं। धन लाभ होगा।
धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। दिन सम्मान में वृद्धि करने वाला रहेगा।
विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई के लिए कुछ समय निकालना होगा। यदि वह ऐसा करते हैं तभी उन्हें परीक्षा में सफलता मिल सकेगी। परिवार की सभी जरूरतों को पूरा करेंगे और धन कमाने के नए नए मार्ग मिलेंगे। पारिवारिक बिजनस में जीवनसाथी की सलाह से आपको अच्छा फायदा होगा। परिवार के सदस्यों के बीच किसी शुभ मांगलिक कार्यक्रम की चर्चा हो सकती है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। खुद का बिजनस करने वालों को आज अच्छा फायदा होगा और बिजनस विस्तार की प्लानिंग भी करेंगे। अगर संपत्ति संबंधी कोई विवाद चल रहा है तो आज वह किसी बड़े अधिकारी की मदद से सुलझता नजर आ रहा है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। संतान की धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और आपके मन की कई इच्छाएं आज पूरी होंगी।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति रहेगी और परिजनों के साथ दिन का आनंद उठाएंगे। छात्रों को आज शिक्षकों की ओर से मार्गदर्शक मिलेगा, जिससे पढ़ाई-लिखाई में होने वाली उलझन से मुक्ति मिलेगी। आपको अपनी नौकरी या व्यवसाय में कुछ नवीनता लाने का प्रयास करना चाहिए ताकि आपको सफलता मिल सकेगी। किसी भी तरह की व्यापारिक यात्रा आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। मान सम्मान में वृद्धि होगी।
मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक लाभ होगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा और उनकी सलाह से काम करेंगे तो कार्यक्षेत्र में आने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी। संतान से जुड़ी कोई शुभ खबर आपके चेहरे पर खुशी लाएगी। परिजनों विशेषकर भाइयों का सहयोग मिलेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी।