उत्तराखंड: होमगार्ड्स स्वंयसेवकों को सीएम ने दी बड़ी सौगात, वर्दी भत्ता अनुमन्य से लेकर भोजन भत्ते तक की यह घोषणाएं

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने होमगार्ड्स स्वंयसेवकों को बड़ी सौगात दी है।

की यह घोषणा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इस संबंध में बड़ी घोषणा की है। सीएम ने होमगार्ड्स स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में यह घोषणा की। साथ ही उन्होंने होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा विभाग की स्मारिका 2025 और विभागीय कैलेंडर 2026 का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने सेवा प्रदत्त एवं दिवंगत होमगार्ड के आश्रितों को चेक भी वितरित किए। 
जिसमें उन्होंने घोषणा की है कि होमगार्ड्स स्वंयसेवकों को वर्दी भत्ता अनुमन्य किया जाएगा। इसके अलावा-
📌📌राज्य में अर्न्तजनपदीय ड्यूटीयों में तैनात होने वाले होमगार्डस स्वयंसेवकों को मिलने वाले भोजन भत्ते को 100 रूपये से बढ़ाकर 150 रुपए प्रतिदिन किया जाएगा।
📌📌नागरिक सुरक्षा संगठन के स्वयंसेवकों को मिलने वाले प्रशिक्षण भत्ते को 50 रुपए से बढ़ाकर 140 रुपए प्रतिदिन किया जाएगा।