दिसंबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज यानी 14 दिसंबर से प्रदेशभर में शीतलहर का असर और तेज होने वाला है। विशेषकर हिमालयी जिलों चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। इन इलाकों में तापमान शून्य से नीचे जाने की पूरी संभावना है। आज राजधानी देहरादून समेत कई जिलों में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। बादलों की वजह से धूप कमजोर रहेगी, जिससे ठंड का एहसास और बढ़ जाएगा। पहाड़ी जिलों में हल्का हिमपात हो सकता है, जबकि मैदानी इलाकों में दिन की शुरुआत घने कोहरे के साथ होने की संभावना है।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज धूप खिलने के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में बढ़ोत्तरी हो रही है ।