17 दिसंबर: जब राइट ब्रदर्स के बनाए दुनिया के पहले विमान ने भरी थी उड़ान, जानें कैसे आया था इसके अविष्कार का विचार

आज 17 दिसंबर 2025 है। आज ही के दिन राइट ब्रदर्स के बनाए दुनिया के पहले विमान ने उड़ान भरी थी।

जानें इसका इतिहास

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राइट ब्रदर्स (विल्बर और ऑरविल राइट) अमेरिका के आविष्कारक थे, जिन्हें 17 दिसंबर, 1903 को उत्तरी कैरोलिना के किट्टी हॉक में दुनिया की पहली सफल, नियंत्रित और संचालित हवाई जहाज (राइट फ्लायर) उड़ाने का श्रेय दिया जाता है, जिसने विमानन युग की शुरुआत की। उन्होंने साइकिल की दुकान चलाई और उड़ान के लिए ‘विंग-वार्पिंग’ जैसी नियंत्रण विधियाँ विकसित कीं, जो आज भी आधुनिक विमानन का आधार हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका के पश्चिमी वर्जीनिया के हटिंगटन शहर के एक बिशप ने अपने बच्चों को एक खिलौना दिया। यह खिलौना फ्रांस के एयरोनॉटिक साइंटिस्ट अल्फोंसे पेनाउड के आविष्कार पर आधारित एक मॉडल था। ये कागज, रबर और बांस का बना हुआ था। ये वो घटना थी, जिससे दो भाइयों की कल्पना को उड़ान मिली। जिसके बाद 17 दिसंबर 1903 को इन दोनों भाइयों ने जमीन से 120 फीट ऊपर 12 सेकंड की उड़ान भरी। जो कामयाब हुई। यह दो भाई विल्बर और ऑरविल राइट थे। जिन्होंने पहली बार किसी विमान को उड़ाया था। इस विमान का नाम दोनों भाइयों के नाम पर राइट फ्लायर रखा गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक इससे पहले फ्रांस की एक कंपनी ने दावा किया था कि उन्होंने इसका आविष्कार पहले ही कर लिया था, लेकिन, साल 1908 में राइट ब्रदर्स को इसकी मान्यता मिली।