नौवीं एलीट राष्ट्रीय महिला एवं पुरुष मुक्केबाजी चैंपियनशिप, राष्ट्रीय स्तर के मुक्केबाजों ने दिखाया शानदार हुनर का दम

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। ग्रेटर नोएडा में गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) में नौवीं एलीट राष्ट्रीय महिला एवं पुरुष मुक्केबाजी चैंपियनशिप आयोजित हो रही है।

खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

जिसमें मंगलवार को राष्ट्रीय स्तर के मुक्केबाजों ने रिंग में पंच का दम दिखाया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस चैंपियनशिप के तीसरे दिन पुरुष वर्ग में अमित पंघाल ने कड़े मुकाबले में अपने प्रतिद्वंद्वी को 3-2 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। वहीं, विश्व मुक्केबाजी कप 2025 में 50 किग्रा वर्ग में रजत पदक विजेता जदुमणि सिंह ने तमिलनाडु के पार्थिबन आर को आरएससी के आधार पर हराया। महिला वर्ग में 70-75 किग्रा भार वर्ग में असम की लवलीना बोरगोहेन ने हरियाणा की स्वीटी को 3-2 से हराया। दोनों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। मंगलवार को पुरुष वर्ग में 69 और महिला वर्ग में 49 मुकाबले खेले गए। चैंपियनशिप में एशियाई खेल और विश्व चैंपियनशिप पदक विजेताओं ने भी अगले दौर में जगह बनाई।