उत्तराखंड: ‘सहायक वन संरक्षक, लौगिंग अधिकारी एवं वनक्षेत्राधिकारी संयुक्त परीक्षा-2025’ से जुड़ी अपडेट, देखें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। रिट याचिका संख्याः 447/2025 (एस०/ बी०) विशाल सैनी एवं अन्य बनाम उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग के सम्बन्ध में मा० उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय, नैनीताल द्वारा दिनांक: 26.11.2025 को पारित निर्णय का क्रियात्मक अंश निम्नवत् है-

देखें

उक्त निर्णय के अनुपालन में मा० आयोग द्वारा लिये गये निर्णय के अनुक्रम में ‘सहायक वन संरक्षक, लौगिंग अधिकारी एवं वनक्षेत्राधिकारी संयुक्त परीक्षा-2025’ हेतु प्रकाशित विज्ञापन संख्याः A-1/E-4/FOREST (DR)/ 2024-25, दिनांकः 30 जनवरी, 2025 में स्केलिंग पद्धति लागू नहीं किये जाने से सम्बन्धित अति महत्वपूर्ण निर्देश के बिन्दु संख्याः 18 एवं महत्वपूर्ण निर्देश के बिन्दु संख्याः 17 (ग) 12 तथा सामान्य निर्देश के बिन्दु संख्याः 18 (22) को निरस्त किया जाता है। सहायक वन संरक्षक, लौगिंग अधिकारी एवं वनक्षेत्राधिकारी संयुक्त परीक्षा-2025 के अन्तर्गत मुख्य (लिखित) परीक्षा में उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग परीक्षा परिणाम निर्माण प्रक्रिया विनियमावली-2022 के भाग पांच के विनियम-6 के अनुसार स्केलिंग पद्धति लागू की जाएगी।