अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के बिट्टू कनवाल को बधाई दीजिए। सीनियर नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशीप बिट्टू कनवाल का चयन हुआ हैं।
खेल का शानदार प्रदर्शन
जानकारी के अनुसार बीते दिनों रामनगर में हुए ट्रायल में बिट्टू ने शानदार प्रदर्शन किया था। जिस पर उनका चयन सीनियर नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशीप के लिए हुआ हैं। यह प्रतियोगिता नोएडा में आयोजित होगी। वही वह अब तक ऑल इंडिया नेशनल मेडल, इंडिया कैंप, थाई बॉक्सिंग में स्वर्ण पदक के साथ ही कई राष्ट्रीय वह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर चुके है।
दी शुभकामनाएं
उनकी इस उपलब्धि पर राज्य बॉक्सिंग संघ के सचिव गोपाल खोलिया, बैडमिटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी, देव सिंह, वीरेंद्र कनवाल, पुष्कर सिंह, दीपक आर्य, अक्कू कनवाल, गोलू, राजेंद्र कनवाल, संजीव, विनय, विजय, चंदन, अभिषेक राणा, नवनीत जोशी, सुंदर कनवाल समेत कई खेल प्रेमियों ने खुशी जताते हुए बधाई दी है।