उत्तराखंड: उत्तराखंड पुलिस आरक्षी भर्ती, 12 जनवरी को होगी अभिलेखों की स्क्रूटनी, यहां देखें कार्यक्रम

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा जारी विज्ञापन संख्याः 65/उ०अ० से०च०आ०/2024. दिनांक 30 अक्टूबर, 2024 में उत्तराखण्ड पुलिस विभाग के अन्तर्गत आरक्षी जनपदीय पुलिस (पुरुष) तथा आरक्षी पीएसी/आईआरबी (पुरुष) के 2000 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया था।

देखें यह जानकारी

उक्त पदों की शारीरिक माप-जोख एवं दक्षता परीक्षा दिनांक 24-02-2025 से 04 अप्रैल, 2025 तक राज्य के 17 परीक्षण केन्द्रों में संचालित की गई थी। उक्त शारीरिक माप जोख एवं दक्षता परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की दिनाक 03 अगस्त, 2025 को लिखित प्रतियोगी परीक्षा आयोजित की गई। आयोग की विज्ञपिा संख्या-221/परीक्षा (गोपन) / 2025-26 दिनांक 29 दिसम्बर, 2025 के द्वारा शारीरिक माप जोख एवं दक्षता परीक्षा एवं लिखित प्रतियोगी परीक्षा के संयुक्त प्राप्तांकों के श्रेष्ठताक्रम में अभिलेख सन्निरीक्षा हेतु औपबन्धिक श्रेष्ठता सूची आयोग की वेबसाईट www.sssc.uk.gov.in पर जारी की गई। उपरोक्त औपबन्धिक श्रेष्ठता सूची में क्र०सं० 01 से 250 तक सम्मिलित अभ्यर्थियों के अभिलेखों की सन्निरीक्षा निम्नांकित तिथि को अंकित Serial Number (S.No.) के अनुसार आयोग कार्यालय में की जायेगी।