आज 20 जनवरी 2026 है। आज 20 जनवरी को मुख्य रूप से पेंगुइन जागरूकता दिवस (Penguin Awareness Day) मनाया जाता है।
जानें खास महत्व
जिसका उद्देश्य इन पक्षियों के संरक्षण के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। साथ ही इसका मुख्य उद्देश्य इन प्यारे पक्षियों के बारे में जागरूकता बढ़ाना, उनके सामने आने वाली चुनौतियों (जैसे जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण, और निवास स्थान का विनाश) को उजागर करना और उनके संरक्षण को बढ़ावा देना है। जिससे आने वाली पीढ़ियां इन अद्भुत जीवों को देख सकें और उनकी प्रजातियों को बचाया जा सके। पेंगुइन के संरक्षण, उनकी प्रजातियों और उनके प्राकृतिक आवासों की सुरक्षा के लिए यह दिवस मनाया जाता है।
इनका महत्व बेहद जरूरी
एक मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वर्तमान में पेंगुइन की 18 से अधिक ज्ञात प्रजातियाँ हैं और उनमें से कुछ 65 मिलियन वर्षों से भी अधिक समय से पृथ्वी पर मौजूद हैं। दुनिया भर में पेंगुइनों की संख्या घट रही है। हर साल, पेंगुइनों की आबादी चिंताजनक दर से कम हो रही है और दुनिया के अधिकांश लोग इससे अनभिज्ञ हैं क्योंकि उन्हें अपने प्राकृतिक आवास में “असली” पेंगुइन देखने का मौका नहीं मिलता।